हरिद्वार, फरवरी 22 -- शहर में आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 25 फरवरी तक बारिश की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे फसलों की समय पर सिंचाई करें और नियमित निरीक्षण करें। पूर्वानुमान के मुताबिक, दिन में लगभग सात किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। गेहूं, जौ, गन्ना, चना, सरसों और टमाटर की फसलों की सिंचाई की सलाह जारी की गई है। आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान 26.6 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.