बरेली, दिसम्बर 18 -- भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार अगले 21 दिसंबर तक मौसम ठंड और गलन काफी रहेगी। घना कोहरा के साथ शीतलहर चलने का भी पूर्वानुमान है। मौसम वैज्ञानिकों ने गुरुवार को रेड अलर्ट और शुक्रवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके बाद शनिवार और रविवार को येलो अलर्ट जारी किया है। जानकारों का कहना है कि आज भी घना कोहरा छाया रहेगा। विशेषज्ञों ने बताया कि रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट मौसम की गंभीरता को दर्शाते हैं। येलो अलर्ट (सावधानी) यानी मौसम बिगड़ने की संभावना है। ऑरेंज अलर्ट (तैयार रहें) यानी गंभीर मौसम और व्यवधान की आशंका है। वहीं, रेड अलर्ट (कार्रवाई करें) यानी मौसम बहुत खतरनाक है, जिससे भारी नुकसान हो सकता है। इस दौरान यात्रा करने से बचना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.