चित्रकूट, मार्च 19 -- चित्रकूट। संवाददाता इस हफ्ते एक बार फिर मौसम में बदलाव के संकेत मौसम विभाग ने दिए है। दो-तीन दिन में बारिश की संभावना ने किसानों की नींद उड़ा दी है। इसका येलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। बारिश होने पर रबी की फसलों को अत्यधिक नुकसान की संभावना है। किसान इस समय फसलों की कटाई-मंडाई में जुटे है। लगभग सभी फसलें पककर तैयार हो गई है।मौजूदा समय पर किसान सरसो, मटर, चना, मसूर आदि की फसल काट रहे है। यह फसलें पूरी तरह पककर तैयार हो चुकी है। कटाई के साथ ही किसान थ्रेसिंग करने में जुटे है। इसके साथ ही गेहूं की फसल भी करीब 70 फीसदी पक गई है। पिछले करीब तीन सप्ताह से तेज धूप व तापमान बढ़ने की वजह से फसलें तेजी से पकी है। काफी किसानों ने गेहूं की फसल काटनी भी शुरु कर दी है। इधर मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताकर किसानों की परेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.