मौसम विभाग ने अगले तीन दिन बूंदाबांदी का जताया अनुमान
गुड़गांव, जून 10 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। साइबर सिटी में पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों तक शहर और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। इस मौसमी बदलाव से पिछले काफी समय से पड़ रही रिकॉर्ड तोड़ गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को खासी राहत मिलने की उम्मीद है। इससे पहले, बुधवार को शहरवासी पूरे दिन भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से बेहाल रहे। सुबह से ही निकली तेज धूप और झुलसाने वाली गर्म हवाओं के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया। दोपहर के समय लू का प्रकोप इतना अधिक था कि सड़कों और मुख्य बाजारों में सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम चहल-पहल नजर आई। दिनभर आसमान पूरी तरह साफ रहा और बादलों की कोई आवाजाही न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.