कौशाम्बी, मई 20 -- मंझनपुर/सिराथू, संवाददाता गंगा-यमुना के मध्य बसे दोआबा क्षेत्र में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। इसी बीच बुधवार की दोपहर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया। विभाग की ओर से भेजा गया अत्यंत गंभीर चेतावनी का संदेश देखते ही जनपद में हड़कंप मच गया। चेतावनी में साफ कहा गया कि अगले 24 घंटों के भीतर जिले में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप बढ़ने वाला है।बुधवार को भी जिले में गर्मी का कहर जारी रहा। अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। सुबह से ही सूरज की किरणों से धरती पर आग बरसानी शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से छूट रहा पसीना, दोपहर में गर्म तवे सी तप रहीं सड़कें, रात में भी बेचैनी दोपहर होते-होते सड़कें, चौराहे और बाजार सन्नाटे में डूब गए। आमजन घरों की चारदीवारी में दुबक गए। मजदूर, किसान व दुक...