मौसम विभाग का चम्पावत में भारी बारिश का अलर्ट
चम्पावत, अगस्त 16 -- सतीश जोशी, चम्पावत। भारत मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जनपद में आगामी दिनों में अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी एवं पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम के इस प्रतिकूल रुख और संभावित आपदा संबंधी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा एवं सतर्कता के दृष्टिगत डीएम मनीष कुमार की अध्यक्षता में 17 अगस्त सोमवार को आयोजित होने वाला जनता मिलन कार्यक्रम अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है। डीएम ने मौसम विभाग के पूर्वानुमान को गंभीरता से लेते हुए जनपद के समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को अपने-अपने मुख्यालयों में अलर्ट मोड पर बने रहने और किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि वे भारी बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षा स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.