बुलंदशहर, मई 28 -- मौसम के बदलते मिजाज के बीच जिला प्रशासन ने आगामी दो दिनों के लिए भारी अलर्ट जारी किया है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय और भारत मौसम विज्ञान विभाग से मिले इनपुट्स के आधार पर एडीएम वित्त एवं राजस्व अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि जनपद और आसपास के क्षेत्रों में 29 और 30 मई को भारी आंधी-तूफान, वज्रपात (आकाशीय बिजली) और ओलावृष्टि की आशंका है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़कर 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। खराब मौसम के मद्देनजर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बुलंदशहर द्वारा आमजन की सुरक्षा के लिए एक विस्तृत एडवायजरी जारी की गई है, जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि या पशुहानि को रोका जा सके। यह भी पढ़ें- UP Weather: इन जिलों में 90 की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश और बिजली भी गिरेगी, IMD का अलर्टयह बर...