देहरादून, अप्रैल 23 -- देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून में पृथ्वी दिवस पर हमारी शक्ति, हमारा ग्रह विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण और मौसम पूर्वानुमान की तकनीकी प्रणालियों से अवगत कराना था। कार्यक्रम में केंद्रीय विद्यालय, आईआईपी मोहकमपुर के विद्यार्थियों और दो शिक्षकों ने शैक्षिक भ्रमण किया। वेधशाला भ्रमण के दौरान मौसम विज्ञानी-ए आकाश चंद्र ने छात्रों को वर्षा-मापी, ताप-मापी और एनेमोमीटर जैसे उपकरणों की कार्यप्रणाली बताई। वैज्ञानिक सहायक अजीत कुमार व प्रोजेक्ट साइंटिस्ट रोहित वर्मा ने रडार व सैटेलाइट के माध्यम से मौसम पूर्वानुमान तैयार करने की आधुनिक तकनीकें विस्तार से समझाईं। यह भी पढ़ें- महादेवी में अर्थ डे पर कार्यक्रम आयोजित कार्यक्रम के अंत में, केंद्र के प्रमुख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.