खगडि़या, मार्च 26 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि चैत मास में जहां आमतौर पर गर्मी दस्तक देने लगती थी। इस बार मौसम के बदलते मिजाज से सर्द गर्म के कारण स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पर रहा है। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में कार्तिक माह जैसी घने कुहासा और हल्की हल्की ठंड का असर देखने क़ो मिल रहा है। सुबह-सुबह खेत-खलिहानों से लेकर सड़क और चौक-चौराहों तक धुंध की चादर बिछी देखी जा रही है। अचानक बदले इस मौसम ने लोगों को चौंका दिया है। सुबह के समय ठंडी हवाओं के साथ गिरती ओस ने वातावरण को पूरी तरह शीतल बना दिया। लोग गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आ रहे हैं। इधर स्थानीय किसानों की मानें तो चैत महीने में इस तरह की ठंड और कुहासा असामान्य है। उन्होंने कहा कि इस मौसम का सीधा असर फसलों पर पड़ सकता है। खासकर सब्जियों और दलहनी फसलों को नुकसान होने की आशंका बढ़ गई ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.