समस्तीपुर, जून 23 -- पूसा। उत्तर बिहार के अधिकांश स्थानों पर अगले चार दिनों तक आमतौर पर मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान कहीं-कहीं छिट-फुट वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 28-29 जून के आस-पास समस्तीपुर, बेगूसराय, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में मेघगर्जन एवं वज्रपात के साथ अनेक स्थानों पर अच्छी वर्षा होने का अनुमान है। इस अवधि के अधिकांश समय हल्के से मध्यम बादल रह सकते हैं। डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के मौसम विभाग ने मंगलवार को 28 जून तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसकें अनुसार इस अवधि में मुख्यत: 12-18 किमी प्रति घंटा की गति से पुरवा हवा चल सकती है। इस दौरान सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 75-80 एवं दोपहर में 25-30 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमान की अवधि में औसतन अधिकतम तापमान 35-37 डिग्र...