मौसम रहा सुहाना, लेकिन अच्छी बारिश के इंतजार में ही बीता दिन
महाराजगंज, जुलाई 13 -- महराजगंज, निज संवाददाता। रविवार को जिले में दिनभर आसमान पर काले बादलों का डेरा रहा। बादलों की वजह से मौसम अपेक्षाकृत सुहाना बना रहा और तेज धूप से लोगों को राहत मिली। हालांकि पूरे दिन बारिश नहीं होने से उमस भरी गर्मी बनी रही। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- Munger News: आसमान में उमड़ रहे बादल, फिर भी रूठा हुआ है मानसूनबारिश की कमी की चिंता सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे। कई बार ऐसा लगा कि तेज बारिश होगी, लेकिन बादल बिना बरसे ही आगे बढ़ गए। इससे लोगों को धूप से राहत तो मिली, लेकिन बारिश नहीं होने के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है। पिछले कई दिनों से पर्याप्त वर्षा नहीं होने से धान की रोपाई वाले खेतों में पानी की कमी बनी हुई है। जिन किसानों ने रोपाई कर दी है, उनके खेतों में भी पानी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.