पूर्णिया, मार्च 10 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।सोमवार को जिले में मौसम शुष्क रहा, जबकि हल्के बादलों के कारण दिनभर धूप-छांव का माहौल बना रहा। दोपहर में गर्मी बढ़ने पर लोगों ने पंखे का सहारा लेकर राहत महसूस की। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले 48 घंटे के दौरान आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। पूर्वानुमान के मुताबिक 10 और 11 मार्च को झोंके के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। साथ ही कई स्थानों पर मेघगर्जन, वज्रपात और हल्की बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। मौसम को देखते हुए किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। विशेष रूप से मक्का की फसल में फिलहाल पटवन करने से परहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.