बांका, मार्च 13 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। विगत दो दिनों से मौसम में अचानक आए बदलाव का असर जिले की खेती पर अलग-अलग तरीके से देखने को मिल सकता है। जहां एक ओर आम की फसल पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है, वहीं दूसरी ओर कई अन्य फसलों के लिए यह मौसम लाभकारी साबित हो सकता है। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि, यदि मौसम का मिजाज इसी तरह बदलता रहा और आंधी-तूफान की स्थिति बनती है, तो आम के बागानों में लगे मंजरों के झड़ने का खतरा बढ़ सकता है। इससे आम की संभावित पैदावार पर असर पड़ने की संभावना है। चूंकि इस समय जिले के अधिकांश आम के पेड़ों में मंजर निकल चुके हैं और फल बनने की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। ऐसे समय में तेज हवा, आंधी या ओलावृष्टि जैसी स्थिति आम की फसल के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है।खासकर यदि तेज हवा के साथ बारिश होती है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.