गोपालगंज, जून 10 -- गोपालगंज। जिले में दक्षिण-पश्चिम मानसून के 20 जून से पूर्व पहुंचने के आसार हैं। मानसून पूर्व की गतिविधियों के साथ मौसम लगातार बदल रहा है। वैसे मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने अगले तीन दिनों के लिए बारिश, तेज हवा और वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह भी पढ़ें- बारिश के बाद बढ़ी उमस भरी गर्मी, लोग रहे परेशानमौसम में बदलाव बुधवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला-बदला रहा। दक्षिण-पूर्व दिशा से करीब 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं। दिनभर धूप और बादलों की आंख-मिचौनी जारी रही, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और तपिश से राहत मिली। जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार गुरुवार को तापमान में और गिरावट आ सकती है। इसके साथ ही बाद...