बेगुसराय, मार्च 29 -- गढ़पुरा एक संवाददाता। मौसम में सुधार आने से प्रखंड क्षेत्र के किसान तेलहन व गेहूं फसल की दौनी अब युद्ध स्तर पर कर रहे हैं। गत दिनों कभी बारिश तो कभी आंधी देख घबराये किसान अपनी मेहनत की कमाई को किसी तरह जल्द घर तक लाने की जुगत में हैं। गढ़पुरा, मौजी हरिसिंह, मालीपुर, मालीपुर, सोनमा आदि पंचायतों के विभिन्न गांवों में सरसों जैसे कीमती तेलहन, गेहूं व मसूरदाल जैसे दलहन की दौनी करने में किसानों अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। किसानों की मानें तो इस साल सरसों की फसल के लिए मौसम ने पूरी तरह साथ दिया। लाही जैसे कीटों का सामना सरसों फसल को नहीं करना पड़ा। किसान अपनी सरसों फसल के दाने जल्दी-जल्दी निकाल घर पहुंचाने में लगे हैं। इसके लिए सरसों फसल को पारम्परिक तरीके से खलिहानों व घरों में सुखा कर पीटा जा रहा है। वहीं, सक्षम किसान ट्रै...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.