लखीमपुरखीरी, मार्च 22 -- शनिवार को भी मौसम में खास सुधार नजर नहीं आया। सुबह से बादल छाए रहे और तेज हवाएं भी बहती रहीं। हालांकि बारिश नही हुई। पर एक दिन पहले हुई बारिश, ओलावृष्टि के बाद खराब हुई फसल को बटोरते किसान नजर आए। उधर बिजली व्यवस्था एक बार लड़खड़ाई तो दोबारा उसमें सुधार नहीं हो सका। गोला के गांवों में बिजली कटौती से हाल बेहाल है। शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से लाही ,मसूर व धनिया की तैयार फसल गिरने को साथ भीगने के साथ गिरने से भारी नुकसान हुआ है। रामपुर निवासी किसान गजराज ने एक एकड़ धनिया की फसल तैयार की। इसकी कटाई, मड़ाई होनी थी। बारिश से फसल गिरने से उसके काली पड़ने से भारी नुकसान हुआ है। किसान खेत में तिरपाल डालकर फसल उठाने में लगे हैं। वहीं देवआपुर निवासी सुरेश यादव की एक-एकड़ मसूर की कटाई चल रही थी। फसल भीगने से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.