नवादा, अप्रैल 6 -- ​नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में मौसम के मिजाज में अचानक आए बदलाव ने आम जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित कर रखा है। शनिवार को जहां भीषण गर्मी और तल्ख धूप ने लोगों को बेहाल कर रखा था, वहीं रविवार की सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट महसूस की गई है। लेकिन, दोपहर को एक बार फिर से धूप की तल्खी ने परेशान रखा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, वर्तमान में एक शक्तिशाली चक्रवातीय परिसंचरण और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में यह बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। हालांकि तात्कालिक रूप से नवादा में फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। आसमान में छाए बादल और रुक-रुक कर चलने वाली हवाएं अगले कुछ दिनों तक तापमान को नियंत्रित रखेंगी। हालांकि, 07 अप्रैल के बाद उत्तर-पश्चिम...