मधेपुरा, जनवरी 29 -- मधेपुरा, हिटी। बदलते मौसम में ठंड की अनदेखी लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगा है। दिन में धूप निकलने के कारण लोग हल्के कपड़े में नजर आने लगे हैं। ठंड की चपेट में आने के कारण लोग सीजनल बीमारियों से पीड़त हो रहे हैं। अस्पतालों में सीजनल मरीजों का दबाव बढ़ने लगा है। सदर अस्पताल के ओपीडी में बुधवार को ज्यादातर मरीज सर्दी- जुकाम, बुखार आदि से पीड़त पाए गए। सदर अस्पताल के ओपीडी में बुधवार को इलाज कराने के लिए मरीजों कि लंबी कतार लगी रही। ओपीडी के पहले शिप्ट में इलाज कराने पहुंचे मरीजों कि भीड़ लगी रही। ओपीडी में तैनात सुरक्षा गार्ड मरीजों को कतारबद्ब करने के लिए मशक्कत करते नजर आए। ओपीडी के पहले शिप्ट में जनरल कक्ष में चिकित्सक मरीजों से घिरे नजर आए। ओपीडी के जनरल कक्ष में इलाज कराने पहुंचे मरीजों में ज्यादातर सर्दी,जुकाम,बुख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.