रामपुर, मार्च 16 -- मौसम में बदलाव होने से बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है। इन दिनों सर्दी, जुकाम, बुखार और गले में संक्रमण की समस्या बढ़ी है। इस प्रकार के मरीज काफी संख्या में सरकारी और निजी अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। सोमवार को जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ है। चिकित्सकों के अनुसार इन दिनों मौसम बार-बार बदल रहा है। कभी गर्मी तो कभी बारिश की वजह से तापमान में गिरावट महसूस की जा रही है। इसीलिए मौसम में सेहत के प्रति ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने सलाह दी कि बारिश में भीगने से बचें। रात को सोते समय पंखा न चलाएं। बाहर की तली-भुनी चीजें न खाएं। बच्चों को पूरी आस्तीन के कपड़े पहनाकर रखें। दिक्कत बढ़ने पर चिकित्सक से परामर्श लें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.