मौसम में बदलाव से मिली राहत, मदनापुर में रिमझिम बारिश
शाहजहांपुर, जून 1 -- शाहजहांपुर। जनपद का मौसम रविवार को सुबह से ही हल्का सुहावना बना रहा। दिनभर कहीं धूप तो कहीं बादल छाए रहे। धूप के साथ तेज हवा के झोकाें ने गर्मी का एहसास नहीं होने दिया। धूप में भी लोग पसीने से तर-बतर नहीं हो रहे थे। शाम में दो बार मदनापुर में मौसम ने करवट ली और बारिश हुई। शाम सात बजे के आसपास मदनापुर क्षेत्र में रिमझिम बारिश शुरू हुई, जिससे मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- फिर से लोगों को बेचैन करने लगी उमस भरी गर्मी वहीं हवा में आर्द्रता 65 प्रतिशत रही। मौसम में नमी बढ़ने और बादलों के कारण तेज धूप का असर कम रहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.