मौसम में बदलाव से बुखार, खांसी के बढ़े मरीज
रामपुर, मार्च 31 -- मौसम में बदलाव होने से बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। इन दिनों बुखार, खांसी और गले में संक्रमण के सर्वाधिक मरीज पहुंच रहे हैं। इनको डाक्टरों के द्वारा परामर्श दिया जा रहा है। मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ उमड़ी है। यहां पर पर्चा काउंटर से लेकर डाक्टरों के कमरे के बाहर मरीज लाइन लगाकर खड़े हुए नजर आ रहे हैं। चिकित्सकों ने मरीजों को परामर्श देते हुए बताया कि इस समय रात को सोते समय पंखा न चलाएं और मच्छरों से बचाव करने के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें। बाहर की खाने-पीने की चीजों से परहेज करने की सलाह दी है। सीएमएस डॉ. ब्रजेश चंद्र सक्सेना का कहना है कि ओपीडी में मरीज बढ़ गए हैं। चिकित्सक समय से मरीजों को देख रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.