रामपुर, मार्च 19 -- मौसम में बदलाव का असर बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है। इन दिनों बच्चे डायरिया से पीड़ित होकर उपचार के लिए चिकित्सक के पास में पहुंच रहे हैं। सरकारी से लेकर निजी अस्पतालों में बच्चों की ओपीडी में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ डा. युगल किशोर के अनुसार इन दिनों बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जरा भी लापरवाही अभिभावकों को भारी पड़ रही है। उन्होंने सलाह देते हुए कहा है कि बच्चों को फुल आस्तीन के कपड़े पहनाकर रखें। ठंडी चीजें खाने को न दें। बीमार पड़ने पर चिकित्सक से परामर्श लें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.