मधेपुरा, अप्रैल 9 -- मधेपुरा।संवाद सूत्र। सदर अस्पताल के ओपीडी में बुधवार को इलाज कराने पहुंचे मरीजों कि लंबी कतार लगी रही। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर भी टोकन कटवाने के लिए मरीजों कि भीड़ लगी रही। दवा काउंटर पर दवा लेना के लिए मरीजों को मशक्कत करनी पड़ी। बुधवार को सदर अस्पताल के ओपीडी के पहले शिप्ट में जनरल कक्ष में इलाज कराने पहुंचे मरीजों में ज्यादातर सर्दी,खांसी,बुखार से पीड़ित पाए गए। जनरल कक्ष में मौजूद चिकित्सक डॉ. अभिनाश कुमार ने बताया ज्यादातर मरीज सीजनल बीमारियों से पीड़ित पाए गए हैं। शुगर,बीपी, ज्वाइंट पेन से पीड़ित मरीज भी इलाज कराने ओपीडी पहुंचे। डॉ. अभिनाश कुमार ने बताया कि मौसम में सर्द - गर्म बीमारी का कारण माना जा रहा हैं। लोगों को मौसम के अनुकूल अपने खान -पान और रहन -सहन में बदलाव करना चाहिए। सुबह गुनगुना पानी का सेवन करना चाह...