गोपालगंज, अप्रैल 17 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता। मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सदर अस्पताल के ओपीडी में इलाज कराने के लिए पिछले एक सप्ताह से प्रतिदिन एक हजार से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। डॉक्टर से दिखाने के लिए सुबह आठ बजे से ही मरीजों की लाइन लगनी शुरू हो जाती है। नौ बजे डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी ओपीडी में मरीजों को देखना शुरू करते हैं, लेकिन दोपहर दो बजे तक भी मरीजों की भीड़ कम नहीं होती।शुक्रवार को ओपीडी के जनरल वार्ड में मौजूद डॉ. शिव शंकर प्रसाद ने बताया कि इन दिनों सर्दी, खांसी और बुखार की शिकायत लेकर अधिक मरीज आ रहे हैं। यह भी पढ़ें- पारा 40 डिग्री पार, मौसम में बदलाव से बढ़ीं बीमारियां मरीजों को दवा के साथ आवश्यक परामर्श भी दिया जा रहा है। उन्होंने लोगों को तेज धूप से...