काशीपुर, मार्च 17 -- काशीपुर। मौसम में आए बदलाव का असर लोगों पर भारी पड़ रहा है। एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय में मरीजों की संख्या एकाएक बढ़ गई है। अस्पताल में बुखार, एनीमिया और ब्लड प्रेशर के मरीज बढ़ रहे हैं। अस्पताल की फिजिशियन डॉ. कीर्ति मेहता ने बताया कि ओपीडी में रोज 60 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा मामले वायरल फीवर के आ रहे हैं। कई मरीजों में खून की कमी निकल रही है। वहीं ब्लड प्रेशर के मरीज पहुंच रहे हैं। उन्होंने सलाह दी कि बदलते मौसम में खूब पानी पीएं। घर से खाली पेट न निकले और भीड़भाड़ में मास्क का उपयोग करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.