रुडकी, फरवरी 2 -- मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर देखने को मिल रहा है। दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ने से मौसमी बीमारियों के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। इसका नतीजा यह है कि अस्पतालों में मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। सोमवार को सिविल अस्पताल रुड़की में उपचार के लिए करीब 700 मरीज पहुंचे। इनमें से अधिकांश मरीज खांसी, जुकाम, गले में खराश और बुखार जैसी मौसमी बीमारियों से पीड़ित थे। अस्पताल की ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें देखी गईं। कई मरीजों को देर तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। ओपीडी के अलावा दवा काउंटर और जांच केंद्रों पर भी मरीजों की भीड़ रही। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि मौसम में अचानक हो रहे बदलाव के कारण शरीर की प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.