अंबेडकर नगर, अप्रैल 6 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। मौसम में लगा तार हो रहे बदलाव के बीच संक्रमण तेजी से फैलने लगा है। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि नगर के मीरानपुर स्थित संयुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुखार, डायरिया से संक्रमित मरीजों की लाइन सोमवार को लगी। कुछ प्रकार का हाल अन्य सीएचसी और पीएचसी पर भी रहा। हालांकि विभाग ने दावा किया कि संक्रामक रोगों से निपटने के लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। बीते कुछ समय मे मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। इसका प्रतिकूल प्रभाव लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। सर्दी, जुकाम, बुखार के साथ ही डायरिया का भी प्रकोप बढ़ने लगा है। सोमवार को मीरानपुर सामुदायिक केंद्र पर सुबह से ही मरीजों की लम्बी लाइन लग गई। इसमें ज्यादातर मरीज फीवर व डायरिया से पीड़ित थे। इसी प्रकार लगभग सभी अस्पतालों पर मरीजों की स...