नोएडा, मई 1 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। मौसम में बदलाव से शुक्रवार को तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। साथ ही प्रदूषण का स्तर भी कम हो गया। नोएडा का एक्यूआई 104 और ग्रेनो का 124 दर्ज किया गया, जो अच्छी श्रेणी में आता है। जिले में शुक्रवार को सुबह आसमान साफ रहा। दोपहर के समय तेज धूप भी निकली, लेकिन गुरुवार को आई आंधी-बारिश से तापमान में बड़ी गिरावट आई। करीब 11 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चली, जिससे प्रदूषण भी कम हो गया। आईएमडी की वेबसाइट के अनुसार शुक्रवार को नोएडा का अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दिनों तक 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। यह भी पढ़ें- दिल्ली में फिर आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी, दो दिन येलो अलर्ट; IMD का ताजा अपडेट गर्मी से राहत के साथ लोगों की भी सड़कों और पार्कों में आवाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.