कानपुर, मई 5 -- शिवली, संवाददाता। मौसम में अचानक बदलाव के चलते किसानों की धड़कने बढ़ गई है, जिसके चलते गेहूं की कटाई तेज हो गई है। कोई गेहूं की कटाई का ठेका दे रहा है, तो कोई परिवार के साथ गेहूं कटाई में जुट गया है। किसानों का कहना है कि यदि बारिश हुई तो बहुत नुकसान हो जाएगा। हालांकि अब खेतों में महज 5 फीसदी से भी कम फसल बची है। गर्मी के मौसम में एका-एक बदलाव होने से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल पक गई है। बीते तीन चार दिनों से मौसम में कुछ बदलाव हुआ। मंगलवार सुबह से शुरू हुई बूंदाबांदी देख किसानों की धुकधुकी बढ़ गई। हर कोई खेत में पकी फसल को लेकर चिंतित है। नुकसान की आशंका से किसान जल्द से जल्द फसल काट रहे हैं। खेत में खड़ी गेहूं की पकी फसल को देख किसानों की चिंता बढ़ रही है। एक ओर जिले में आगजनी की घटनाएं बढ़ी है, अब तक सैकड़ों बीघा गेहूं जल चुका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.