मधुबनी, अप्रैल 6 -- मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। मौसम में बदलाव से किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। गेहूं कटनी के समय बारिश की आशंका से किसानों में चिंता है। कभी तेज हवा के साथ चिलचिलाती धूप तो कभी मौसम विभाग बारिश की आशंका जता रही है। इससे गेहूं और अन्य फसलों को नुकसान हो सकता है। मौसम विभाग ने जिले में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की है। इससे आम,लीची,गेहूं,रबी फसलों को क्षति पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने 7 अप्रैल के आसपास अधिकांश क्षेत्रों में गरज के साथ हल्की या छिटपुट वर्षा की संभावना है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 19 से 23 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 8 से 18 कि.मी. प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चल सकती है। सोमवार को अधिकतम तापम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.