मौसम में बदलाव से किसानों की धड़कन तेज
मधेपुरा, मार्च 13 -- ग्वालपाड़ा । विगत दो दिनों से मौसम के रुख में आए बदलाव से लोगों को आंधी - तूफान का डर सताने लगा है। डर के मारे किसान मक्के की सिंचाई नहीं कर रहे हैं। उन्हें इस बात का डर है कि अगर पटवन के बाद आंधी का सामना करना पड़ा तो फसल बर्बाद हो सकते हैं। खेतों में नमी रहने से पौधे आंधी के झोंके को बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे। आंधी में पौधे धरती पर लोट जाएंगे। आंधी में आम के मंजर के झड़ने की भी चिंता सता रही है। अगर ओले गिरने की नौबत आई तो उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। आंधी के डर से किसानों के रातों की नींद हराम है। शादी - विवाह का लगन तेज रहने से लोगों को आंधी में पंडाल के धराशाई होने का डर सता रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.