मौसम में बदलाव से अस्पताल में सर्दी,खांसी व बुखार के बढ़े मरीज
मोतिहारी, जून 8 -- मोतिहारी। तीखी धूप से हीट वेव में बीमार पड़ने वाले की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सदर अस्पताल आउटडोर में दिखाने आए करीब हजार मरीज में दो सौ के करीब मरीज तेज बुखार के साथ साथ सर्दी और पेट दर्द की शिकायत लेकर आ रहे हैं। इस संबंध में डीएस डॉ एसएन सत्यार्थी ने बताया कि गर्मी में बुखार के मरीज की संख्या बढ़ा दी है। उन्होंने बताया कि कुछ लोग इस भीषण गर्मी में धूप से घर आते ही फ्रीज का पानी पी लेते हैं जिसके कारण सर्दी और बुखार हो रहा है। बताते हैं कि इस गर्मी में बदहजमी का केस भी बढ़ गया है। इसका कारण कम पानी पीना या बासी भोजन करना होता है। सिविल सर्जन डॉ दिलीप कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल में शीतल पेयजल से लेकर दवा की पूरी व्यवस्था है।हीट स्ट्रोक से प्रभावित मरीजों की संख्या बढ़ी, पहुंच रहे हैं अस्पताल : सिकरहना। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.