सीतामढ़ी, अप्रैल 8 -- सीतामढ़ी। जिले में इन दिनों मौसम के लगातार बदलते मिजाज का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। दिन में तेज धूप और गर्मी, वहीं शाम होते ही ठंडक बढ़ जाने से लोग तेजी से बीमार हो रहे हैं। स्थिति यह है कि लगभग हर घर में सर्दी, बुखार या वायरल संक्रमण के मरीज मिल रहे हैं। सरकारी से लेकर निजी अस्पतालों तक मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। बुधवार को सदर अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या में खासा इजाफा देखा गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार एक ही दिन में 731 मरीजों का इलाज किया गया। इनमें अधिकांश मरीज सामान्य ओपीडी में पहुंचे थे, जिनमें सर्दी, बुखार, खांसी, एलर्जी और दस्त की शिकायत प्रमुख रही। चिकित्सकों का कहना है कि मौसम के अचानक बदलते स्वरूप ने लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर असर डाला है। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. मुकेश...