बदायूं, मार्च 12 -- बदायूं, संवाददाता। होली के बाद मौसम में बदलाव से बीमारियों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। सरकारी अस्पतालों में मरीजों की लंबी-लंबी लाइन लग रही है। मरीजों को घंटों इंतजार के बाद उपचार मिल रहा है। बुधवार को जिला पुरुष अस्पताल में मरीजों भीड़ रही। ओपीडी 1210 मरीज आए। फिजीशियन कक्ष में खांसी, जुकाम व बुखार से पीड़ित लोगों की संख्या ज्यादा रही। ओपीडी में वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. एसएन कमल ने बताया कि होली के बाद से ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ी है। कुछ तो खानपान की वजह से लोग बीमार हो रहे हैं तो वहीं कुछ मौसम परिवर्तन की वजह से मरीज बढ़ रहे हैं। चर्मरोग एवं नेत्ररोग में होली पर रंग के इंफेक्शन के मरीजों की संख्या अधिक है। बदलते मौसम ने लोगों को सर्दी, खांसी, बुखार और दस्त से ग्रस्त कर दिया है।महिला अस्पताल में प्रसूताओं की भीड़जिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.