मौसम में बदलाव लोगों को ले रहा वायरल रोगों की चपेट में
आगरा, मार्च 30 -- मौसम में लगातार हो रहे बदलाव की वजह से लोग वायरल रोगों की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल में सोमवार को रोगियों की संख्या 1871 तक पहुंच गई। वायरल बुखार के रोगियों की संख्या में भी वृद्धि हुई। चिकित्सकों ने बुखार से पीड़ित 327 रोगियों का उपचार कर दवाएं वितरित की हैं। सोमवार की सुबह से ही जिला अस्पताल में रोगी पर्चा बनवाने के लिए तीमारदारों की कतारें दिखीं। इलाज कराने के लिए ओपीडी के बाहर भी रोगी कतार में खड़े दिखे। सीएमएस डा. संजीव सक्सेना ने बताया कि सोमवार को रोगियों की संख्या में वृद्धि हुई है। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने 1871 रोगियों का उपचार किया है। इनमें बुखार से पीड़ित 327 रोगी भी शामिल हैं। बुखार से पीड़ित रोगियों में 12 वर्ष से कम उम्र के 145 रोगी भी शामिल हैं। बुखार से पीड़ित रोगियों के रक्त की जांच भी कराई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.