बलिया, जनवरी 24 -- बेल्थरारोड। मौसम में बदलाव के साथ ही किसान खेतों में सक्रिय हो गए हैं। फसलों को खर-पतवार से बचाने के लिए किसान दवाओं का छिड़काव कर रहे हैं। गेहूं के बेहतर विकास के लिए सिंचाई कार्य तेजी से जारी है। किसानों की निगाहें अब आसमान की ओर टिकी हुई हैं। मौसम विभाग द्वारा संभावित बारिश के संकेतों को देखते हुए कई किसान सिंचाई कार्य को कुछ दिनों के लिए टालने का विचार कर रहे हैं। उनका मानना है कि बारिश होने से सिंचाई का खर्च बचेगा और खेती की लागत भी कम होगी। इस बीच कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को मौसम पूर्वानुमान पर लगातार नजर रखने, संतुलित सिंचाई व उर्वरक प्रबंधन अपनाने की सलाह दी है। आने वाले मौसम की चाल और बारिश की स्थिति भी किसानों की उम्मीद और फसलों के भविष्य को तय करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.