कानपुर, अप्रैल 11 -- कानपुर देहात, संवाददाता। मौसम में आए बदलाव से लोगों की सेहत खराब हो रही है। बड़ी संख्या में खांसी,जुकाम,बुखार,पेट दर्द, आदि की बीमारी से पीड़ित होकर मरीज अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। शनिवार को भी मेडिकल कालेज की ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ जुटी।इससे पर्चा बनवाने व डॉक्टर को दिखाने व दवा लने के लिए मरीजों को लंबी लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ाजनपद में मौसम के करवट बदलने के साथ ही बीमारी का प्रकोप पांव पसार रहा है।गांवों से लेकर कस्बों तक बडी संख्या में लोग बुखार, खासंी जुकाम के साथ ही पेट संबंधी बीमारियों से पीड़ित होकर अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही इंन्फेक्शन की चपेट में आकर बच्चों की भी सेहत बिगड़ रही है। शनिवार को भी मेडिकल कालेज की ओपीडी में 1017 नए व करीब तीन सौ पुराने मरीज उपचार कराने पहुंचे। ...