मौसम में बदलाव के बीच धान की फसल पर मंडराया रोग-कीट का खतरा
अमरोहा, अगस्त 7 -- कृषि विभाग ने धान की फसल को कीट और रोगों से बचाने के लिए किसानों को सलाह दी है। तना छेदक व हिस्पा जैसे कीटों के नियंत्रण के लिए फेरोमोन ट्रैप संग कीटनाशकों का प्रयोग सुझाया है। बैक्टीरियल लीफ ब्लाइट और लीफ स्ट्रिक रोगों के लिए खेत से पानी निकालना और निगरानी रखना जरूरी है। कृषि विभाग ने अगस्त माह में धान की फसल को कीटों और रोगों से सुरक्षित रखने के लिए किसानों के लिए विस्तृत सलाह जारी की है। विभाग ने कहा है कि इस समय धान की फसल में तना छेदक, हिस्पा, बैक्टीरियल लीफ ब्लाइट और लीफ स्ट्रिक जैसे रोग एवं कीट तेज़ी से फैल सकते हैं। यदि समय रहते इनकी पहचान कर वैज्ञानिक तरीक़े से नियंत्रण नहीं किया गया, तो फसल की वृद्धि और उत्पादन दोनों प्रभावित हो सकते हैं। जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार ने किसानों से खेतों की नियमित निगरानी करने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.