आगरा, अप्रैल 7 -- जनपद में चार दिनों में हुए बदलाव के बाद वायरल रोगियों की संख्या में वृद्धि हो रही है। दिन में तेज धूप व शाम के समय आंधी व बारिश लोग वायरल बुखार की चपेट में आ रहे हैं। सांस संबंधी रोगियों की भी दिक्कतें बढ़ गईं हैं। जिला अस्पताल में मंगलवार को 1425 रोगी उपचार के लिए पहुंचे हैं। इन रोगियों में बुखार व सांस रोगियों की संख्या अधिक है। सीएमएस डा. संजीव सक्सेना ने बताया कि मंगलवार को जिला अस्पताल में उपचार कराने के लिए 1425 रोगी पहुंचे। चिकित्सकों ने बुखार से पीड़ित 301 रोगियों का उपचार किया है। बुखार से पीड़ित रोगियों के रक्त की जांच भी कराई गई है। बुखार से पीड़ित रोगियों में 12 वर्ष से कम उम्र के 136 रोगी शामिल हैं। जिला अस्पताल आए रोगियों में 213 रोगी सांस रोग से पीड़ित थे। इनमें 12 वर्ष से कम उम्र के रोगियों की संख्या 88 ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.