गिरडीह, फरवरी 10 -- जमुआ, प्रतिनिधि। मौसम के अचानक बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। दिन में हल्की धूप और सुबह-शाम ठंडक के कारण सर्दी, खांसी, बुखार गले में दर्द और अन्य मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। जमुआ के सरकारी अस्पताल समेत दुबे नर्सिंग होम की ओपीडी में भी इन दिनों मरीजों की लंबी कतारें लग रही है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों में संक्रमण के मामले अधिक देखे जा रहे हैं। मंगलवार को जमुआ स्थित दुबे नर्सिंग होम की ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ देखी गई। दुबे नर्सिंग होम के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ राजेश कुमार दुबे ने बताया कि इस नर्सिंग होम में सुविधाओं में इजाफा हुआ है। इसके कारण जिले के तिसरी, गांवा, देवरी, चतरो, नवडीहा, राजधनवार, चकाई समेत अन्य स्थानों से मरीज यहां इलाज कराने पहुंच रहे हैं। मंगलवार को ओपीडी में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.