जहानाबाद, जून 3 -- बूंदाबांदी होने से तापमान में हो रहा काफी उतार चढ़ा बदलते मौसम के दौरान लोगों को सावधान रहने की जरूरत मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड में पिछले तीन-चार दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। पहले लगातार लू का प्रकोप बना हुआ था। उसके बाद वर्षा फिर उमस भरी गर्मी। दिन में कभी बदल तो कभी कड़ी धूप। मौसम में बदलाव से असर लोगों के स्वास्थ्य पर देखा जा रहा है। बहुत से लोग सर्दी, खांसी एवं डायरिया से प्रभावित हो रहे हैं। चक्कर आना बेहोशी के मरीज भी अस्पताल में पहुंच रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ बीच बीच में बादल छाये रहने और बूंदाबांदी होने से तापमान में काफी उतार चढ़ा हो जा रहा है। यह भी पढ़ें- बेतहाशा गर्मी से बेहाल लोग, डायरिया का बढ़ा प्रकोप मौसम के इस मिजाज का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। इस मौसम में खानपान में गड़बड़ी और वायर...