बरेली, मार्च 8 -- मौसम में हो रहे बदलाव और तेजी से बढ़ रहे तापमान के बीच बुखार के साथ ही डायरिया का बच्चों पर हमला तेज हो गया है। जिला अस्पताल में शनिवार को ओपीडी में 21 बच्चे आए जिनमें डायरिया के लक्षण मिले। वहीं बच्चा वार्ड में भर्ती 7 बच्चों में डायरिया की पुष्टि हो चुकी है। वार्ड में शनिवार को कुल 23 बच्चे भर्ती थे। शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में खासी भीड़ रही। पर्चा काउंटर से लेकर पैथलाजी और दवा काउंटर तक, मरीजों की लाइन लगी रही। मौसम में तेजी से हुए बदलाव के चलते बुखार के साथ ही पेट संबंधी बीमारियां हमलावर हो गई है। फिजिशियन, त्वचा रोग विशेषज्ञ और चेस्ट फिजिशियन को दिखाने के लिए मरीजों की लाइन दोपहर 2 बजे तक लगी रही।बढ़ने लगी बीमार बच्चों की संख्यामौसम में उतार-चढ़ाव का सबसे अधिक असर बच्चों पर पड़ रहा है। बुखार, सर्दी-खांसी के साथ ह...