बरेली, मार्च 7 -- बरेली। मौसम में हो रहे बदलाव और बढ़ते तापमान के बीच बुखार के साथ ही डायरिया का हमला बच्चों पर बढ़ गया है। जिला अस्पताल में शनिवार को 24 बच्चे भर्ती थे। इसमें 14 बच्चों में डायरिया के लक्षण मिले हैं। उसमें सात लोगों की जांच में डायरिया की पुष्टि हो चुकी है। शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में खासी भीड़ रही। बुखार, पेट की बीमारियों के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...