बरेली, मार्च 1 -- मौसम में बदलाव का असर, पेट की बीमारियां हमलावर बरेली। वरिष्ठ संवाददाता मौसम में हो रही तेजी से बदलाव के चलते बुखार के साथ ही पेट संबंधी बीमारियां हमलावर हो गई हैं। पेट दर्द, उल्टी, दस्त, बदहजमी के साथ ही गैस संबंधी परेशानी के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है रविवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले में 81 केंद्रों पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया मेले में बुखार के मरीजों की मलेरिया जांच हुई। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आयोजित स्वास्थ्य मेले में 3800 से अधिक मरीजों का पंजीकरण हुआ। इसमें बुखार और त्वचा संबंधी मरीजों की संख्या सबसे अधिक रही। 700 से अधिक त्वचा संबंधी बीमारी वाले मरीजों का स्वास्थ्य मेले में इलाज हुआ। मेले में 13 लोगों में मलेरिया के लक्षण मिले जिनकी किट से जांच की गई। राहत की बात यह रही कि सभी की रिपोर्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.