रामपुर, मार्च 10 -- मौसम में मंगलवार को अचानक बदलाव हुआ और सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। इससे मौसम बदला हुआ नजर आ रहा है। मौसम के बदलाव से तापमान पर भी फर्क पड़ा है। बीते दिनों दोपहर में तेज धूप से गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा था। तापमान 35 डिग्री तक पहुंच गया था मगर मंगलवार को मौसम ने अचानक से पलटी मारी है। मौसम विभाग की मानें तो जिले में आज व कल में हल्की बरसात के आसार बन रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...