मुजफ्फर नगर, जनवरी 23 -- जनपद में पिछले तीन दिनों से खिल रही चमकदार धूप के बाद शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। बसंत पंचमी के पावन पर्व पर प्रकृति का मिजाज बदला-बदला नजर आया। सुबह से ही आसमान में काले बादलों ने डेरा डाल लिया, जिसके बाद तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ शुरू हुई बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। जहां लोग बसंत के आगमन के साथ ठंड की विदाई मान रहे थे, वहीं इस बेमौसम बरसात ने ठिठुरन एक बार फिर बढ़ा दी है। शुक्रवार को सुबह जब लोगों की आंख खुली, तो बाहर घने बादल के साथ गड़गड़ाहट का नजारा था। सुबह करीब 6 बजे से ही ठंडी हवाओं के साथ बूंदाबांदी का सिलसिला शुरू हो गया, जो देखते ही देखते तेज बारिश में बदल गया। बादलों की तेज गड़गड़ाहट और बिजली की कौंध ने लोगों को घरों में कैद होने पर मजबूर कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.