गंगापार, फरवरी 17 -- बारा/शंकरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सीएचसी शंकरगढ़ में इन दिनों खुजली, खांसी, बुखार और सर्दी से पीड़ित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। फरवरी माह की शुरुआत से मौसम में आए बदलाव के चलते वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसके साथ ही त्वचा संबंधी रोग, विशेषकर खुजली के मरीज भी बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच रहे हैं। रोजाना ओपीडी में सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक मरीज उपचार के लिए आ रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों में सर्दी-जुकाम व बुखार के लक्षण अधिक देखे जा रहे हैं, जबकि कई परिवारों में एक साथ कई सदस्य वायरल संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अभिषेक सिंह ने बताया कि मौसम परिवर्तन के दौरान वायरल संक्रमण और त्वचा रोग के मामलों में वृद्धि होना सामान्य है। वर्तमान में अस्पताल में पर्याप्त दवाएं उपलब्ध हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.