रामपुर, मार्च 24 -- मौसम में बदलाव का दौर जारी है। सोमवार को सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं और किसानों की चिंता बढ़ गई है। बारिश होने से गेहूं की फसल को नुकसान पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी करते हुए किसानों को फसल में जल का प्रबंधन करने की सलाह दी है। जिला कृषि अधिकारी कुलदीप सिंह राणा का कहना है कि आज बारिश का अलर्ट है, किसान फसल में जल निकासी की व्यवस्था रखें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...