रामपुर, फरवरी 17 -- रामपुर। मौसम में परिवर्तन आम जन के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है। इन दिनों सर्दी-गर्मी के मौसम में लोग जुकाम, खांसी और बुखार से पीड़ित होकर उपचार के लिए सरकारी और निजी अस्पताल में पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल में भी मरीजों की भीड़ लग रही है। मंगलवार को जिला अस्पताल में ओपीडी में मरीजों की लंबी लाइन थी। यहां पर्चा काउंटर से लेकर चिकित्सक कक्ष और पैथोलाजी लैब के बाहर मरीज भारी संख्या में नजर आए। जनरल फिजीशियन डा. हसीब अहमद ने बताया कि मौसम परिवर्तन की वजह से खांसी, जुकाम और बुखार की समस्या के मरीज बढ़े हैं। ऐसे मरीजों को मौसम को देखते हुए खानपान और दिनचर्या में बदलाव करने की सलाह दी जा रही है। हल्दी का दूध पिएं, आंवला का सेवन करें रात में हल्दी वाला दूध पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने के साथ सर्दी-खांसी से बच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.