नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में ठंड का अहसास बढ़ता जा रहा है। सोमवार की सुबह इस सीजन में सबसे ज्यादा ठंडी रही। जबकि, दिन का अधिकतम तापमान भी सामान्य से नीचे बना हुआ है। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में सुबह के समय हल्की धुंध छाई रही। दिन चढ़ने के साथ धुंध साफ हो गई और धूप निकल आई। हालांकि, उत्तर पश्चिमी दिशा से आने वाली सर्द हवाओं के चलते तापमान सामान्य से नीचे बना रहा। दिल्ली के सफदरजंग मौसम केन्द्र में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस कम है। यह इस मौसम का सबसे कम न्यूनतम तापमान है। इससे पूर्व, शनिवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, सफदरजंग में अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 02 डिग्री सेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.